पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला किए जाने के प्रस्ताव को, गृह मंत्रालय ने ठुकराया

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल का नाम ‘बांग्ला’ किए जाने के लिए ममता सरकार ने प्रस्ताव पेश किया था जिस पर गृह मंत्रालय ने पूर्ण विराम लगा दिया है। बता दें कि पिछले साल अगस्त माह में पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य का नाम अलग-अलग भाषाओं में रखने का प्रस्ताव पारित किया था।

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की ममता बनर्जी सरकार की कोशिशों पर केंद्र सरकार ने विराम लगा दिया है। दरअसल, ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया था, जिसे गृह मंत्रालय ने ठुकरा दिया है। गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल का नाम नहीं बदला जाएगा।

पिछले साल अगस्त में भी पश्चिम बंगाल सरकार राज्य का नाम अलग-अलग भाषाओं में रखने का प्रस्ताव पारित किया था जिसके तहत ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला रखने का प्रस्ताव पेश किया था।

बता दें कि ममता बनर्जी सरकार ने इससे पहले साल २०११ में भी राज्य का नाम बदल कर पश्चिम बंगो रखने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन केंद्र ने तब भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.