तीन तलाक बिल पर ट्वीट कर बोले पीएम मोदी - नारी सशक्तिकरण की और बढ़ाया एक और कदम

Aazad Staff

Nation

तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) राज्यसभा से पास होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर कर सभी पार्टियों और सांसदों को धन्यवाद दिया।

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल पास  होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पार्टियों और सांसदों को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मैं सभी पार्टियों और सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने संसद के दोनों सदनों में तीन तलाक बिल को पास कराने में अपना समर्थन दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि उनका यह कदम भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों की जीत हुई है और उन्हें सम्मान से जीने का हक मिला है। सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज न्याय मिला है। इस ऐतिहासिक मौके पर मैं सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम ने दूसरा ट्वीट करते कहा कि तीन तलाक बिल का पास होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। तुष्टिकरण के नाम पर देश की करोड़ों माताओं-बहनों को उनके अधिकार से वंचित रखने का पाप किया गया। मुझे इस बात का गर्व है कि मुस्लिम महिलाओं को उनका हक देने का गौरव हमारी सरकार को प्राप्त हुआ है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.