मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह सड़को पर पानी भरने से जनजीवन ठप

Aazad Staff

Nation

मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है जिसके कारण जनजीवन ठप पड़ गया है। वहीं ठाणे में आज सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

मुंबई और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई जिसके कारण शनिवार की सुबह कई इलाको में सड़को पर जलभराव हो गया है। लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार तक शहर में भारी बारिश की चेतावनी दी है और रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 मुंबई के अलावा घाटों समेत पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ४-५ अगस्त को भारी से बेहद भारी बारिश कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में हो सकती है। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण मलाड, अंधेरी और दहीसर सबवे में यातायात प्रभावित है। दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित मौसम केंद्र पर २१.२ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

गौरतलब है की गुजरात में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रखा है।  बारिश से बुरी तरह प्रभावित वडोदरा में अब जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है क्योंकि विश्वामित्री नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। यह नदी मध्य गुजरात के वडोदरा शहर से होकर बहती है। अधिकारियों ने बताया कि वडोदरा में बारिश जनित घटनाओं में अब तक चार मजदूरों समेत छह लोग मारे गये हैं। भारी बारिश के बाद बाढ़ की वजह से वडोदरा शहर और उसके आस-पास के इलाकों से ५,७०० से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.