कैमरून : स्‍कूल से प्रिंसिपल सहित 80 बच्‍चों का किया गया अपहरण

Aazad Staff

World

पश्चिम कैमरून के बामेंडा शहर में एक स्‍कूल से 80 से ज्‍यादा लोगों का अपहरण कर लिया गया, इस अपहरण में ज्‍यादातर बच्‍चे शामिल हैं। बच्चों का अपहरण सोमवार की सुबह किया गया।

पश्चिम कैमरून के बामेंडा शहर में एक स्‍कूल से 80 से ज्‍यादा लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें ज्‍यादातर बच्‍चे हैं। इसकी जानकारी सरकार और सेना के सूत्रों से मिली है। हालांकि इस अपहरण की घटना की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। यहां पर अलगाववादी अलग राज्‍य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

राष्‍ट्रपति पॉल बियां की सरकार के विरोध में अलगाववादियों ने कर्फ्यू लगा दिया है और स्‍कूलों को बंद कर दिया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, सभी बच्चों को जंगल की ओर ले जाया गया है। वहीं, सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बच्चों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

कैमरून में अलगाववादियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर सरकार ने सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद 2017 से हिंसक आंदोलन होने लगे। ऐसे में काफी लोग बमेंदा समेत अन्य इलाकों को छोड़कर फ्रांस के शांतिपूर्ण इलाकों में चले गए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.