यूपी में मोदी लहर, महागठबंधन हुआ फेल, अमेठी से राहुल गांधी पिछे स्मृति आगे

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव परिणाम के रूझानों से साफ जाहिर हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह की पार्टी मोदी सरकार के सामने फेल होती दिख रही है। और उनका जातीय समीकरण नाकाम होता जा रहा है।

यूपी में एक बार फिर से मोदी लहर का बोलबाला है। यहां लोकसभा की ८० सीटों पर वोटिंक की गई है। राजनीतिक दष्टिकोषण से यूपी को काफी अहम माना जाता रहा है । कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला यूपी की ८० लोकसभा सीटें करती हैं। यहां मतगणना की गिनती सुबह ८ बजे से ही शुरु हो चुकी है। शुरुआत से ही भाजपा यहां सबसे आगे चल रही है।

वीआईपी सीटों की बात करें तो वाराणसी से नरेंद्र मोदी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वाराणसी में ८ राउंड में भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी को २४४०१० मत, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव प्रत्याशी ७२५३१ और कांग्रेस के अजय राय ४३७९७ वोट मिले हैं। पीएम मोदी, शालिनी यादव से १७१४७९ वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह की जीत भी पक्की दिख रही है, सुल्तानपुर में मेनका गांधी और गठबंधन उम्मीदवार के बीच बेहद कांटे की टक्कर चल रही है। जबकि मथुरा से हेमा मालिनी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं आजमगढ़ से अखिलेश यादव भाजपा के निरहुआ से ४२०८९ वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि यूपी में सपा-बसपा आरएलडी  महागठबंधन नाकाम होता जा रहा है प्रदेश में फिर एक बार मोदी लहर छाया हुआ है।

वहीं अमेठी लोकसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच मुकाबला है।अब तक की मतगणना में स्मृति ईरानी १४ हजार से भी ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के लिए अमेठी हमेशा अहंम रही है। यहां से कांग्रेस ने १६ बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि इसी सीट से जीत दर्ज कर सोनिया गांधी संसद संसद पहुंचीं थी।

पश्चिमी यूपी की अगर बात करें तो मेरठ और बुलंदशहर में भाजपा आगे चल रही है जबकि कैराना से तबस्सुम हसन और मुजफ्फरनगर से अजित सिंह आगे चल रहे हैं।  गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा भी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं तो वहीं सहारनपुर से गठबंधन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

अब तक के चुनावी रूझानों के मुताबिक यूपी में भाजपा को करीब ५८ प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं अब तक यूपी में सपा बसपा आरएलडी महागठबंधन सिर्फ ३८ प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.