मोदी सरकार की पहल, देश भर में आज से 'जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत

Aazad Staff

Nation

जल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए केंद्र की मोदी सरकार आज से देश भर में 'जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत अगले पांच साल में देश के शहरों और गांवों के हर घर में नल का पानी पहुंचाकर लोगों की समस्या दूर करने का काम किया जाएगा।

देशभर में जल संकट से उभरने के लिए केंद्र की मोदी सरकार जल संरक्षण को लेकर आज से ‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। जिसका मकसद पूरे देश में पानी को लेकर जानकारी फैलाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। इस योजना के तहत आने वाले ५ सालों में देश के हर गांव और शहर के घरों में पानी पहुंचाना सरकार का लक्ष्य होगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीए मोदी ने इस योजना की घोषणा की थी।

'जल शक्ति अभियान' दो चरणों में लागू होगा। इसका पहना चरण १ जुलाई से लेकर १५ सितंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण १ अक्टूबर से ३०  नवंबर तक चलेगा। जल शक्ति अभियान के तहत देश के २५३ जिलों का दौरा किया गया है। इन जिलों के १५३९ ब्लॉक में अधिकारी मौजूद रहेंगे और यहां ग्राउंड वाटर का लेवल मापेंगे। इसी के बाद यहां पर जल संरक्षण को मिशन तौर पर लागू किया जाएगा।

'जल शक्ति अभियान’ के तहत तीन मंत्रालय- जल शक्ति मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय को शामिल किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए लोकप्रिय हस्तियों को भी इससे जोड़ा जाएगा।  जानकारी के मुताबिक इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर के गैर-सरकारी संगठनों, स्कूली छात्रों, इंजीनियरिंग के छात्रों, नेहरु युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर जैसे संगठनों को भी शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ साल में देश में कम वर्षा के कारण राज्य के कई हिस्सों में पानी का ग्राउंड लेवल काफी नीचे पहुंच गया है। जिसके कारण पानी की समस्या चिंता का विषय बन गई है। मौजूदा समय में चेन्नई इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां पर जलाशय, झीलें सूख गई हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.