माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति कुठियाला समेत १९ पर मुकदमा दर्ज

Aazad Staff

Nation

भोपाल स्थित “माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय” (MCU) में पिछले कुछ वर्षों के दौरान की गई नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी और अन्य प्रशासनिक फैसलों से जुड़े मामलों में पूर्व वीसी बृज किशोर कुठियाला समेत १९ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कथित तौर पर हुई प्रशासनिक एवं आर्थिक गड़बड़ियों के मामले में इस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बृज किशोर कुठियाला सहित १९ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू ने कुठियाला सहित २० लोगों और अन्य को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाते हुए धारा ४०९, ४२०, १२०बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।  कुठियाला पर आरोप है कि इन्होंने वर्ष २०१०  से २०१८ की अवधि के दौरान कुलपति पद पर रहते हुए कई नियुक्तियां की जो नियम विरुद्ध थी। इतना ही नहीं शिकायत में ये भी कहा गया है कि ये नियुक्तियां यूजीसी के मानकों की अवहेलना कर की गईं है। इसके साथ ही कुठियाला पर ये भी आरोप है कि उन्होंने  अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से विश्वविद्यालय की राशि का अपने और परिवार पर व्यय किया।’

ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत में कहा गया था कि वर्ष २००३ से वर्ष २०१८ के बीच जिन शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं, वे यूजीसी के नियमों के विपरीत थीं और उनके जरिए अनुचित लाभ पहुंचाया गया। कुठियाला पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को, श्री श्री रविशंकर के आश्रम को, भारतीय शिक्षण मंडल आदि को कार्यक्रमों के लिए आर्थिक निधि जारी करने का भी आरोप हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.