मायावती का ऐलान- बसपा अकेले लड़ेगी उपचुनाव

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों ही पार्टी उपचुनाव अकेले लड़ेंगे। खबरों के मुताबिक बसपा सुप्रीमों मायावती का कहना है कि लोकसभा में मिली करारी हार का कारण सपा का यादव वोट बसपा को ट्रांसफर ही नही हुआ।

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की ८० सीटों पर एसपी बीएसपी गठबंधन को मिली करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मिली हार पार्टी को चुनावी नतीजे सोचने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी उपचुनाव में अकेले खड़ी होगी और चुनाव लड़ेगी।

 हालांकि मायवाती ने यह भी कहा कि महागठबंधन स्थायी रूप से खत्म नहीं हुआ है। मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव का परिवार मेरा सम्मान करता है और मैं उनका सम्मान करती हूं। पीएसी में सपा समर्थकों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के यादव समुदाय मजबूत नहीं दिखा। जहां पर यादव बहु्ल्य समाज है वहां पर भी सपा के उम्मीदवार नहीं जीते। ऐसे में सपा को यादव वोट नहीं मिले लगता है कि लोग सपा बसपा के गठबंधन से खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि अखिलेश और हमारे रिश्ते बने रहेंगे। लेकिन अगर दोनों पार्टियों को आगे चलना है तो अखिलेश यादव को पार्टी में बदलाव करना होगा। अगर वो बदलाव करते हैं तो दोनों एक साथ आगे भी चल सकेंगे।

वहीं मायावती के प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है अखिलेश यादव ने कहा, 'यदि गठबंधन टूटता है, तो मैं इस पर गहराई से चिंतन करूंगा और यदि उपचुनावों में गठबंधन नहीं होता है, तो समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारी करेगी। सपा भी अकेले सभी ११ सीटों पर लड़ेगी।'

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.