चंद्रयान २ को लेकर ममता का बयान - आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की है कोशिश

Aazad Staff

Nation

चंद्रयान २ को लेकर ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान २ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की कोशिश है। ममता बनर्जी ने कहा कि मानो देश में पहली बार ऐसा हो रहा हो। जैसा कि सत्ता में आने से पहले इस तरह के किसी भी मिशन को अंजाम नहीं दिया गया था।

बता दें कि भारत आज उस समय इतिहास रचेगा जब चंद्रयान २ का लैंडर विक्रम शनिवार एक से दो बजे के बीच चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और उसके डेढ और ढाई बजे के बीच चंद्रमा को छूने की संभावना है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान २ को लेकर देशवासियों से अपील की है कि वे ऐतिहासिक सफर पर गये चंद्रयान २ के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के विशेष क्षणों का आनंद लें और इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें जिन्हें वे खुद रि-ट्वीट करेंगे।

प्रधानमंत्री खुद भी इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। उनके साथ देश भर के स्कूलों के करीब ७०  छात्र भी होंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.