ममता दीदी ने लोगों के लिए बनाई चाय, बच्चों को बांटी टॉफी

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग अंदाज देखने को मिला। जहां उन्होंने एक गांव में स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाकर परोसी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बुधवार को दीघा के दत्तपुर गांव में स्थानीय लोगों के लिए चाय बना कर लोगो को परोसी इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों के बीच कपकेक, चॉकलेट भी बांटे। इस दौरान ममता ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसकी शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली। सोशल मीडिया पर ममता का ये वीडियों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ममता बनर्जी चाय बनाते दिख रही हैं।

इस वीडियो को खुद ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में ममता स्थानीय लोगो से घिरी हुईं हैं और लोगों को चाय परोसते नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ' कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।’

यह पहली बार नहीं है कि ममता ने अपने लिए कुछ समय निकाला। जनवरी में, उन्होंने एक प्रशासनिक बैठक के दौरान बीरभूम जिले के बोलपुर में बैडमिंटन के खेल के लिए अपने तंग कार्यक्रम से कुछ देर के लिए समय निकाल कर खेल का हिस्सा बनी थी।  उस दौरान भी उन्होंने वीडियो को कैप्शन के साथ ट्वीट किया, "हम खेल से प्यार करते हैं। एक गाँव में एक टोकन गेम।”

बता दें कि दीघा में उनका चाय बेचने वाला अवतार २०१४ में पहली बार प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी की 'चायवाले' पिच की याद दिला रहा है। हाल ही में लोकसभा चुनावों में टीएमसी को ३४ से २२ सीटें ही मिली थी अब अपनी छवी को बरकरार रखने के लिए ममता एडी चोटी एक कर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.