महाराष्ट्र में एक बार फिर से सड़कों पर उतरे अन्नदाता, नासिक पहुंचे ७५०० किसान

Aazad Staff

Nation

एक बार फिर से किसानों का हुजूम सड़कों पर उतर आया है। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों ने एक बार फिर से पैदल मार्च निकालने का फैसला किया है। ये मार्च नासिक से मुंबई तक निकाला जाएगा। इस बीच आज ७५०० किसान महाराष्ट्र के नासिक में इकट्ठा हुए है।

महाराष्ट्र में आज एक बार फिर से सड़को पर अन्नदाता उतर आयें है। आज ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले ७५०० किसान नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च निकालेंगे। इसके लिए किसान नासिक के मुंबई नाका पर जुटने लगे है। किसान २७ फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे। इसके मद्दे नजर मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च २०१८ में किसानों ने नासिक से मुंबई तक विशाल मार्च निकाला था। उस वक्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बाद किसानों ने मार्च वापस ले लिया था लेकिन सरकार द्वारा अब तक वादा पूरा नहीं किए जाने पर किसान ११ महीने बाद फिर से लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं।

किसानों की ये है मांगे - -किसानों का कर्ज माफ किया जाए ।

-किसानों को फसल का उचित दाम मिले

-बीमा के तहत बीमा का फायदा मिले।

-वनविभाग की जमीन आदिवासियों को मिले।

-देवस्थान ट्रस्ट की जमीन किसानों को मिले

-सूखा ग्रस्त इलाकों में किसानों का कर्ज माफ किया जाए।

-किसानों को बिजली बिल में राहत दी जाए।

-जानवरों के लिए चारा छावनी बने।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.