महाराष्ट्र: भारी बारिश से एक और हादसा, नासिक में गिरी पानी की टंकी, ३ की मौत

Aazad Staff

Nation

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है इस बीच एक और हादसा हुआ है दरसल नासिक में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहें है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इन दिनों बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई की रफ्तार रूक गई है। वहीं, नासिक में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि  पानी की टंकी गिरने का मामला सातपुर के ध्रुवनगर का है। जानकारी के मुताबिक, ध्रुवनगर में काफी समय से पानी के टंकी का काम चल रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह सभी मजदूर पानी की टंकी पर पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी के मुातबिक इस हादसे में तीन शख्स की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.