लखनऊ : अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा हजरतगंज चौराहा

Aazad Staff

Nation

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर लखनऊ शहर का मशहूर चौराहा अब अटल चौराहा के नाम से जाना जाएगा।

भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर लखनऊ शहर का मशहूर हजरतगंज चौराहा अब अटल चौराहा के नाम से जाना जाएगा।  शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि पर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि हजरतगंज चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और लखनऊ से सांसद रह चुके दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। अब इसे अटल चौक के नाम से जाना जाएगा।  बता दें कि लखनऊ नगर निगम शहर के भीतर तमाम चौराहों, सड़कों और दूसरी ऐतिहासिक जगहों के नामकरण या नाम बदलने का फैसला लेता है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य के अवसर पर इस्माइलगंज के डिग्री कॉलेज का नाम भी बदल दिया गया है। अब इसे अटल बिहारी वाजपेयी नगर-निगम डिग्री कॉलेज के नाम से जाना जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि उनके नाम पर सड़कों और चौराहों का नामकरण किया जाएगा, और उसी के तहत हजरतगंज चौराहे का नाम अटल के नाम पर किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.