गैस उपभोक्ताओं को राहत, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

Aazad Staff

Nation

इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (IOC) ने बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एल.पी.जी की कीमतों में कटौती की है। घरेलू गैस उपभोक्ता को अब १४.२ किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर ५७४.५० रुपये में मिलेगा। हालांकि जुलाई में इसके लिये ६३७ रुपये चुकाने पड़ते थे।

बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को ६२.५० रुपये की कटौती की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें नरम होने से दाम कम किए गए हैं। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कहा कि बिना सब्सिडी या बाजार कीमत वाले एलपीजी की कीमत ५७४.५० रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

नई दरें आज से लागू कर दी गई है। बता दें कि ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का उपयोग सब्सिडी वाले १२ सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद करना होता है। कंपनी के अनुसार इससे पहले जुलाई की शुरुआत में बिना सब्सिडी वाले एल.पी.जी की कीमत की दरो में १००.५० रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।

वहीं अगर पूरे जुलाई महीने की बात करें तो बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत १६३ रुपये तक कम हुई है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम घटने का असर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेते समय किए जाने वाले भुगतान पर भी पड़ेगा। उपभोक्ता को अगस्त में १४.२ किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेते समय अब ५७४.५० रुपये का भुगतान करना होगा। जुलाई में इसके लिये६३७ रुपये चुकाने पड़ते थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.