१०० रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, नई दरें एक जुलाई से लागू

Aazad Staff

Nation

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में १०० रुपए तक की कटौती की गई है। अब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर ६३७ रुपये में मिलेंगे। घटी हुई दरें आज से लागू हो गई है। बता दें कि पहले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ७३७.५० रुपये थी।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है। बिना सब्सिडी वाली घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की गई है। यह कटौती १००.५० रुपये कि की गई है। यह नई कीमत एक जुलाई यानी की आज से लागू कर दी गई है। तेल कंपनियों की ओर से यह कटौती उपभोक्ताओं को बड़ी राहत है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना सार्वजनिक की है। उसने वेबसाइट पर बताया है कि घरेलू एलपीजी की कीमत में सरकार द्वारा सब्‍सिडी दी जाती है। ऐसे में उपभोक्‍ताओं को अब ४९४.३५ रुपये में सब्‍सिडी के साथ सिलेंडर मिलेगा।

बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडीयुक्त घरेलू सिलेंडर के लिए १००.५० रुपये कम देने होंगे। नई दरें आज यानी की १ जुलाई से लागू कर दी गई है। सब्सिडीयुक्त सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर  के लिए ७३७.५० रुपये के बजाय ६३७ रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में उपभोक्ता को सब्सिडी के बाद ४९४.३५ चुकाकर सिलेंडर लेना होगा। शेष राशि केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी (१४२.६५ रुपऐ सिलेंडर) के रूप में दी जाती है।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से उम्मीद की जा रही थी कि केंद्र सरकार गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर भी उपभोक्ताओं को कुछ राहत दे सकती है। बता दें, रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां हर महीने की १ तारीख को दाम तय करती हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.