पीएम मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश में राहुल-प्रियंका भी भरेंगे हुंकार।

लोकसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है। राजनीतिक पारा बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान ११ अप्रैल को है ऐसे में सभी दल पहले चरण में बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। पक्ष विपक्ष के नेता लगातार रैलियां कर रहे है और इस बीच आरोप - प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू कश्मीर के अखनूर से तीन जनसभाओं को संबोधित किया था इस बीच उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था।

वहीं आज पीएम नरेन्द्र मोदी दक्षिण भारत में चुनावी हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम का कार्यक्रम भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में है। गुरुवार को मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर में रैली संबोधित किया था। रुद्रपुर, मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पहले चरण यानि ११ अप्रैल को चुनाव है।

वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा का दौरा करेंगे।  राहुल गांधी करनाल में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज कुमारगंज से अयोध्या जिले का दौरा करेंगी। बताया जा रहा है प्रियंका आज फैजाबाद और अयोध्या में रोड शो भी करेंगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.