PM मोदी के खिलाफ महागठबंधन ने इस उम्मीदवार को दिया टिकट, कांग्रेस का सस्पेंस अभ भी बरकरार

Aazad Staff

Nation

वाराणसी से महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। यहां से सपा के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में होंगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी के बीच गठबंधन की सरकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने इस सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के पूर्व उप सभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधू शालिनी यादव को उम्‍मीदवार के तौर पर उतारा है। शालिनी यादव पूर्व में वाराणसी से मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

इसके अलावा सपा ने चंदौली से भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इस सीट से सपा ने संजय चौहान को टिकट दिया है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक वाराणसी से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं वाराणसी से एक बार फिर से पीएम मोदी चुनावी मैदान में है।  

पीएम नरेंद्र मोदी २६ अप्रैल को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा सहयोगियों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले २५ अप्रैल को रोड शो का आयोजन किया गाय है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के विभिन्न नेताओं के रोड शो में भाग लेने की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि वाराणसी में आखिरी चरण में १९ मई को मतदान है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.