ओडिशा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेडी पर साधा निशाना

Aazad Staff

Nation

जय जगन्नाथ के नारे के साथ ओडिआ भाषा में प्रधानमंत्री ने अपना अभिभाषण शुरू किया। मंच पर भाषण देने के लिए प्रधानमंत्री के आते ही मोदी-मोदी के नारे से पूरा सभा स्थल गुंज उठा।

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेडी बुरी तरह से बौखलाई हुई है और यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता को, ओडिशा के हर मतदाता को कहूंगा कि आप पूरी मजबूती से डटे रहिए। ओडिशा में बीजेड़ी को कडी टक्कर देने के लिए भाजपा तैयार है ओडिशा में भाजपा का आना तय है।

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के भविष्य के लिए कितना बड़ा काम हुआ है ये मैं आपको बताना चाहता हूं। आज मोबाइल से लेकर मिसाइल तक हर चीज सैटेलाइट से कंट्रोल होती है। अगर किसी ने हमारी सैटेलाइट पर हमला कर दिया तो सब खत्म हो जाएगा

ओडिसा के सीएम नवीन बाबू पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नवीन बाबू सत्ता में आते रहे। ऐसे में वे मान लिए कि ओडिशा का विकास हो या न हो वे सत्ता में आते रहेंगे। आपको सत्ता बदलने के लिए बदलाव करना है, ऐसा नहीं है, आपको एक अच्छे विकल्प के लिए मतदान करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ऐसी विकास विरोधी और किसान विरोधी है कि वो किसानों की सही सूची देने से भी बच रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पर पांच साल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। विरोधियों को चुनाव में मोदी के खिलाफ मुद्दा नहीं मिल रहा है। पांच साल तक जो हमने काम किया है उसके गवाह आप भी हैं। ऐसे में विरोधी दल बौखलाहट में मुझे गाली दे रहे हैं। मगर देश मन बना चुका है कि दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.