लोकसभा चुनाव रिजल्ट २०१९ : ५४२ सीटों पर मतगढ़ना शुरु, शुरुआती रुझान में भाजपा आगे

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनावों की मतगणना शुरु हो गई है। सारे देश ही नहीं बल्कि विश्वभर की निगाह इन चुनावों के परिणामों पर लगी है। ५४२ सीटों पर ८,००० से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

१७वीं लोकसभा चुनाव २०१९ में डाले गए मतों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पहली बार ईवीएम गणना के साथ वीवीपैट का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है।  शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।

रुझानों में एनडीए का आंकड़ा ३०० के पार चले गया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बात करें तो पीएम मोदी यहां ५० हजार वोटों से आगे चल रहे है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बात करें तो गांधी नगर से अमित शाह ५० हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यूपी की ६७ सीट में ३९ सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन ने शालिनी यादव पीछे चल रही हैं।

भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल, हेमा मालिनी, जयाप्रदा, रविकिशन, मनोज तिवारी अपनी -अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। टीएमसी १९ और भाजपा १८ सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक ४०५ सीटों के रूझान आ चुके हैं जिसमें से १९८ २२९ सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस ५३ , डीएमके ५६ सीटों पर आगे चल रही है।

सात चरणों में हुये मतदान में ९०.९९ करोड़ मतदाताओं में से करीब ६७.११ प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है। लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा। प्रक्रिया के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.