संसद सत्र: १७वीं लोकसभा का पहला सत्र ५ जून से हो सकता है शुरु

Aazad Staff

Nation

देश में आम चुनाव के बाद १७ वीं लोकसभा का पहला सत्र ५ जून से शुरू हो सकता है। पहला सत्र १५ जून तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। बता दें कि संसद का यह कार्यकाल छह दिन का होगा।

लोकसभा चुनाव में पूर्ण बुमत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं। शनिवार को नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया। उसके बाद शाम लगभग ८ बजे उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नरेंद्र मोदी ३० मई को नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं इस शपथ ग्रहण समाहरोह के एक सप्ताह बाद संसद के नए सत्र की शुरू होने की उम्मीद है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि १७वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र ५ जून से शुरू हो सकता है। इसमें सभी सांसदों को प्रोटेम स्पीकर के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति के अभिभाषण से इस संसद सत्र की शुरुआत होगी। संसद के इस पहले सत्र के दौरान सभी नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट भी पेश करेगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जाने के बाद एनडीए को ३५३ सीटे मिली जिसके बाद पीएम मोदी ने २५  मई को राष्ट्रपति से मिलकर अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा और लोकसभा भंग करने की सिफारिश की, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर करते हुए उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया।  आपको बता दें कि ३ जून को १६वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और उससे पहले सरकार का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.