लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, ७ चरणों में होंगे मतदान

Aazad Staff

Nation

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में ११ अप्रैल से १९ मई तक चुनाव होंगे। जबकि २३ मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने १७वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को कर दिया।देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि ७ चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

जाने ७ चरणों में कब -कब होंगे लोकसभा चुनाव

पहला चरण: ११ अप्रैल ( ९१ सीट, २० राज्य)

दूसरा चरण: १८ अप्रैल ( ९७ सीट, १३ राज्य)

तीसरा चरण: २३ अप्रैल ( ११५ सीट, १४ राज्य)

चौथा चरण: २९ अप्रैल (७१ सीट, ९ राज्य)

पांचवा चरण: ६ मई ( ५१ सीट, ७ राज्य)

छठा चरण: १२ मई ( ५९ सीट, ७ राज्य)

सातवां चरण: १९ मई ( ५९ सीट, ८ राज्य)

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इस चुनाव में ९० करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से १.५ करोड़ १८-१९ साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे. वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या १.६० करोड़ है। आयोग ने कहा कि १९५० कॉल फ्री नंबर पर आप वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। कि चुनाव में VVPAT मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

आयोग ने बताया है कि देश में संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी। इस बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर भी लगाई जाएगी. साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके साथ ही पेड न्यूज को लेकर उम्मीदवारों और पार्टी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.