झारखंड में पीएम मोदी की रैली कहा - जनता चौकीदार पर प्‍यार बरसा रही और EVM को मिल रही गाली

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोहरदगा के भाजपा कॉलेज में भाजप उम्‍मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस बीच पीएम ने वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के लोहरदगा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी कर ली है, जैसे कोई बच्चा परीक्षा के नतीजों से पहले परेशानी गिनाने लगता है। पीएम ने कहा जब तक मोदी है, तब तक आपकी जमीन, जंगल और परिवार को कोई पंजा हाथ नहीं लगा पाएगा।

मोदी ने कहा, ''देश की जनता अपने चौकीदार पर प्यार बरसा रही है तो बेचारी ईवीएम को गाली खानी पड़ रही है। जो लोग दिन में तीन बार पीएम बनने के सपने देखते हैं। उनके सपने चूर-चूर हो गए।

उनहोंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी इस ललकार ने दिल्ली की कुर्सी पर नजर गड़ाएं भ्रष्टाचारियों और महामिलावटियों में हड़कंप मचा दिया है। वंशवाद को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सेवा के लिए नहीं बल्कि एक परिवार के लिए सत्‍ता में आना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ नामदार परिवार के लिए काम करती है।लेकिन जब तक मोदी है अापके जल-जंगल को कोई हाथ नहीं लगा सकता। कांग्रेस ने कोयला बॉक्‍साइट को लूटने का काम किया है। कांग्रेस के पास सिर्फ वंशवाद है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों का आतंक को लेकर क्या रवैया है। ये लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले हमारे वीरों पर ही सवाल उठा रहे हैं। हमारे विरोधी कह रहे हैं कि वो कह रहे हैं कि सबूत लाओ, तब हम मानेंगे कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हमला हुआ। वो हमारे देश के वीर जवानों की नीयत पर, उनके पराक्रम पर शक कर रहे हैं।

बता दें कि झारखंड में २९ अप्रैल को लोहरदगा, चतरा और पलामू में लोकसभा चुनाव होना है। इन तीनों सीटों पर २०१४ में भाजपा ने जीती हासिल की थी। लोहरदगा से केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत भाजपा प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुखदेव भगत से है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.