RLD ने घोषित किए अपने तीन उम्‍मीदवार, जाने कहां से लड़ेंगे चौधरी अजीत सिंह

Aazad Staff

Nation

सपा-बसपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अपने तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। मुजफ्फरनगर से चौधरी अजित सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने सपा-बसपा गठबंधन में अपने तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को जारी इस सूची में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि अजित सिंह ने पहली बार पुश्तैनी लोकसभा सीट बागपत को छोड़कर खुद मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से उतरने का फैसला किया है। वहीं, उनके बेटे व पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत से उम्मीदवार होंगे। जबकि मथुरा से कुंवर नरेंद्र सिंह चुनावी मैदान में खड़े होंगे।

बता दें, यूपी में हुए गठबंधन में रालोद के हिस्से मुजफ्फरनगर, बागपत व मथुरा सीटें आई थीं। जिन पर राष्ट्रीय लोकदल ने आज उम्मीदवार घोषित कर दी। गठबंधन में सपा ३७ , बसपा ३८  व रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी व रायबरेली की सीटें गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.