राजस्थान : अजमेर रैली के दौरान BJP कार्यकर्ता आपस में भीड़े, जमकर चले लात घूंसे

Aazad Staff

Nation

राजस्थान के अजमेर के मसूदा में गुरुवार दो गुटों के बीच मतभेद होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इस बीच दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव में हर पार्टी इन दिनों प्रचार में जुटी हुई है। मंत्री से लेकर नेता और कार्यकर्ता सभी जुटे हुए हैं। ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जोरों पर है। तो वहीं ऐसे माहौल में पार्टी कार्यकर्ता आपस में मारपीट करते नजर आ रहे है। दरसल राजस्थान के अजमेर के मसूदा में भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा  कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुकाबिक मसूदा में गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के चुनाव प्रचार के दौरान मसूदा की पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा के पति भंवर सिंह पलाड़ा और हाल ही में भाजपा में शमिल हुए नवीन शर्मा और उनके समर्थकों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद थे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते देखे जा सकते है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.