लोकसभा चुनाव २०१९ : सोनिया गांधी रायबरेली से और स्मृति ईरानी अमेठी से भरेंगी आज नामांकन

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी परंपरागत रायबेरली लोकसभा सीट पर आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी भी उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरेंगी। इस सीट से स्मृतति का मुकाबला राहुल गांधी से है।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया आज सुबह से शुरू हो चुकी है।पहले चरण में देश के २० राज्यों के ९१ सीटों पर अब वोटिंग की जा रही है। इस बीच लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। जनता के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से अपना नामांकन फाइल करेंगी। सोनिया का रायबरेली में ये पांचवा लोकसभा चुनाव है, इसीलिए कांग्रेस 'इस बार पांच लाख पार' नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। बता दें कि सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। जबकि सपा-बसपा ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। बता दें कि नामांकन दाखिल करने से पहले यहां ७०० किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया जाएगा। रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान पांचवे चरण के तहत छह मई को होगा।  

वहीं आज भाजपा की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी भी उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन फाइल करेंगी। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ यहां रैली को भी संबोधित करेंगे। स्मृति ईरानी का अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनावी मुकाबला है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी अमेठी सीट पर राहुल और स्मृति का मुकाबला हुआ था जिसमें स्मृति को हार का सामन करना पड़ा था वही राहुल गांधी को इस सीट से ४ लाख से ज्यादा वोट मिले थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.