दिल्ली की चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर फिर हो सकता है मतदान

Aazad Staff

Nation

दिल्ली में बीते रविवार को हुए छठे चरण के मतदान से पहले मॉक पोल के दौरान हुई गलतियों की वजह से चांदनी चौक की सीट के दो बूथों पर एक बार फिर से मतदान कराया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए रविवार को दिल्ली में हुए मतदान चांदनी चौक की सीट के दो बूथों पर दोबारा से मतदान कराए जा सकते है।  जानकारी के मुताबिक इस संबंध में अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि २३ को होने वाले मतगणना के पहले दोबारा मतदान हो जाएगा ताकि गणना के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने मॉक पोल से संबंधित रिपोर्ट चुनाव आयोग सौंप दी है। फिलहाल चुनाव आयोग के अंतिम फैसले का इंतजार हो रहा है। छठे चरण के मतदान में दिल्ली की १३१८९  बूथों पर वोट डाले गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मॉक पोल के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख और अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में मतदान शुरू हुआ लेकिन चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर जांच के बाद मशीन में रिकॉर्ड वोट हटाए नहीं गए इसी कारण यहां दुबारा मतदान हो सकता है।

बता दें कि इस मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए ट्रांसजेंडरों को काफी प्रोत्साहित किया गया। लेकिन केवल २६ फीसदी ट्रांसजेंडर ने ही मतदान किया। दिल्ली की सात सीटों पर कुल ६६९ ट्रांसजेंडर हैं जबकि कुल १७८ ने वोट डाला।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.