लोकसभा चुनाव २०१९ : वायनाड : थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भरेंगे नामांकन

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। फिलहाल राहुल गांधी के रोड शो को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इसे लेकर वायनाड में सभी तरीके की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बता दें कि राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी नामंकन से पहले एक रोड शो भी करेंगे। जिसे मंजूरी भी मिल गई है। वहीं पुलिस ने राहुल गांधी के रोड शो और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुरक्ष के पुख्ता इंजताम किेए हैं। कोझिकोड और वायनाड को पुलिस ने छावनी में तबदील कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सबसे पहले वो अपना रोड शो करेंगे और उसके बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ उनकी बहन प्रियंका समेत कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

वहीं राहुल गांधी के वायनाड से नामांकन पत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। स्मृति ईरानी ने इसे अमेठी का अपमान बताया है। ”उन्होंने कहा अमेठी के समर्थन की बदौलत जिन्होंने १५ साल सत्ता का सुख भोगा, लेकिन अब वह कहीं और से नामांकन भरने जा रहे हैं... यह अमेठी का अपमान है, और यहां के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बता दें कि वायनाड सीट के अलावा राहुल अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में वो इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अमेठी में एक बार फिर उनका मुकाबला स्‍मृति ईरानी से होगा। केरल की सभी २० सीटों के लिए २३  अप्रैल को वोटिंग होगी और २३ मई को चुनाव का परिणाम आएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.