अमरोहा में बोले मोदी- जब भारत दुश्मनों पर कार्रवाई करता है तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जम कर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में घुसकर आतंकी मारे जाते हैं तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है, वह पाकिस्तान में हीरो बनने की कोशिश करते हैं

लोकसभा चुनाव २०१९  के प्रचार के लिए सभी राजनितिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और इसी क्रम में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके इस चौकीदार ने लाल बत्ती उतरवाई और गरीब के घर में बत्ती जलाई है। बड़ों-बड़ों की लाल बत्ती चली गई और गरीबों के घर में बिजली आ गई है।

राज्य में सपा और बसपा की गठबंधन वाली सरकार को पीएम मोदी ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, बसपा की सरकार थी और दिल्ली में कांग्रल की तब क्या होता था। कभी लखनऊ में धमाके होते थे, कभी रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में धमाके होते थे, कभी भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर के CRPF कैंप पर हमला हो जाता था.अकसर इन हमलों के तार यूपी के अलग-अलग इलाकों तक जाते थे। देश की एजेंसियां बहुत मेहनत से उन हमलों में शामिल लोगों को पकड़ती थीं। लेकिन वोटबैंक की अपनी सियासत की वजह से बुआ-बबुआ की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं।

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बीते ५ वर्षों से धमाके रुक गए क्योंकि दिल्ली में आपने साफ नीयत वाला चौकीदार बिठा दिया है। आतंकियों को पता है कि वो एक गलती करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी खोजकर सज़ा देगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते ५ वर्षों में जिस तरह आपने इस चौकीदार का साथ दिया है। उसके लिए मैं बहुत विनम्रता के साथ आप सबको शीश झुकाकर नमन करता हूं। अमरोहा की जनता से पीएम ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार के लिए, आपके विकास के लिए, काम करने वाली सरकार के लिए देश भर में जो लहर चल रही है, वो आज अमरोहा में भी दिखाई दे रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.