लोकसभा चुनाव २०१९: राहुल गांधी आज जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र, कई बड़े वादों की लगाएंगे झड़ी

Aazad Staff

Nation

राहुल गांधी मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस कई लोक लुभानव वादे कर सकती है। वैसे ऐसा मान जा रहा है कि इस बार राहुल गांधी कांग्रेस के घोषणा पत्र में रोजगार, पर्यावरण व शहरीकरण पर ज्यादा फोकस कर सकते है।

आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां अंतिम दौर पर है। जनता का वोट पाने के लिए सभी पार्टियां पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखाने में लगी हुई है। ११ अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मत दान होगा।ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने में जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress Manifesto ) जारी करेंगे।

इस घोषणा पत्र को लेकर ये माना जा रहा है कि राहुल गांधी कई लोक लुभावन वादे कर सकते है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को ७२ हजार रुपये देने से लेकर कई महत्वपूर्ण वदों का ऐलान कर सकती है। मालूम हो कि  कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती है, तो छह महीने के भीतर ये योजना लागू कर दी जाएगी। इसके तहत कांग्रेस ने देश के २० प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को सालाना ७२,००० रुपये देना का वादा किया था।

इस घोषणा पत्र में कांग्रेस २२ लाख युवाओं को नौकरियां देने का भी वादा कर सकती है। इसके साथ तीन तलाक, महिला आरक्षण बिल, जीएसटी जैसे कई मुद्दों को लेकर नए तरीके से लाने के वादे भी कर सकती है। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.