कांग्रेस के दिग्गज नेता 'टॉम वडक्कन' भाजपा में हुए शामिल

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता टॉम वडक्कन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव २०१९ के मद्देनजर इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। टॉम वडक्‍कन यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बेहद करीबी बताए जाते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  दिग्गज कांग्रेसी नेता टॉम वडक्कन भारतीय जनता पार्टी(BJP) में शामिल हो गए हैं। टॉम वडक्कन ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी क्योंकि जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी जमीन पर हमला किया, तो मेरी पार्टी की प्रतिक्रिया दुखद थी, इसने मुझे गहरा दुख पहुंचा है। अगर कोई राजनीतिक पार्टी ऐसा करे जो देश के खिलाफ है तो मेरे पास उस पार्टी को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।

टॉम वडक्कन ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति से काफी प्रभावित हैं, और यही कारण है कि वह भाजपा में शामिल होने पर काफी खुश हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब बात विचारधारा की नहीं बल्कि देशप्रेम की है।

 गौरतलब है कि बीते रविवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव २०१९ की तारीखों का ऐलान किया जिसके बाद से ही सियासी राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव ७ चरणों में होंगे। लोकसभा चुनाव ११ अप्रैल से १९ मई तक कराए जाएंगे। वही परिणाम की घोषणा २३ मई को की जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.