Lok Sabha Election 2019: गुजरात में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का रोड शो, सड़को पर उमड़ा जनशैलाब

Aazad Staff

Nation

गांधीनगर चुनाव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह आज से अपने जनसंपर्क अभियान को शुरु कर रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में अमित शाह गांधीनगर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि अमित शाह को गांधीनगर से छह बार सांसद रहे लालकृष्ण आडवाणी की जगह टिकट दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे है पार्टियों के बीच प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर से चुनावी रैली की शुरुआत कर रहे हैं। अमित शाह के रोड शो में भारी संख्या में लोग के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अमित शाह का ये रोड शो अहमदाबाद शहर के पश्चिमी इलाकों से गुजरेगा। अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

बता दें कि आज भाजपा का स्‍थापना दिवस भी है। ऐसे में अमित शाह का ये रोड शो काफी अहम माना जा रहा है। जनकारी के मुताबिक पहला रोड शो शनिवार सुबह अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू होकर वस्त्रपुर में हवेली पर समाप्त होगा।  जबकि अमित शाह का दूसरा रोड शो शाम के समय साबरमती इलाके से गुजरेगा।

अमित शाह गुजरात की सभी २६ लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चरणों में प्रचार के लिए यहां आएंगे। वे समय-समय पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक आयोजिक हालात की समीक्षा भी करते रहेंगे। गुजरात में एक चरण में २३ अप्रैल के दिन चुनाव होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.