प. बंगाल हिंसा: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए ८ राज्यों की ५९ सीटों पर मतदान होना है। प. बंगाल की ९ सीटों पर १९ मई को वोट डाले जाएंगे। इस बीच सभी पार्टियां चुनावी प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोकने में लगी है। तो वहीं प. बंगाल में सियासत गरमाता जा रहा है। मतदान को भाजपा और टीएमसी ने साख की लड़ाई बना ली है। मंगलवार को अमित शाह के रोड शो में बवाल हुआ तो देर शाम तक कोलकाता में ही कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद सियासत का माहौल गरम हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा इसके लिए ममता सरकार पर आरोप लगा रही है, तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में रोड शो के दौरान मंगलवार को हुए हंगामे और विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ के मामले में छात्र-छात्राओं ने आमरस स्ट्रीट थाने में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। एफआइआर में अमित शाह के खिलाफ कॉलेज में हमला करने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा कोलकाता विश्वविद्यालय के समक्ष हुए हंगामे को लेकर जोड़ासांको थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि इस मामले में अमृतसर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने ३५ लोगों को और जोड़ासांको की पुलिस ने २३ लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं इस हंगामें के बीच ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बंगाली अस्मिता से जोड़ा है। सभी तृणमूल नेताओं ने ईश्वर चंद्र की प्रतिमा को सोशल मीडिया पर लगाया हैं। इसके विरोध में आज बेलियाघाटा से श्याम बाजार तक इस घटना के खिलाफ तृणमूल ने धिक्कार जुलूस निकालने का फैसला किया है इस जुलूस में ममता भी शामिल होंगी।

मालूम हो कि मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह की रैली रोक दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने कागजात की मांग करते हुए मंच हटाने को कहा था। इसके बाद आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देते हुए सड़कों पर लगे पीएम मोदी-शाह और भाजपा के कई बैनर-पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए गए थे। इसके बाद शाम में अमित शाह की रैली के दौरान हिंसा हुई थी। रोड शो  के दौरान भारी संख्या में लोग यहां जुटे थे। इस बीच हंगामे के आसार बढ़ गए और आगजनी की गई, हिंसा भड़क गई और टीएमसी- भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.