लोकसभा चुनाव २०१९: दूसरे चरण के लिए १३ राज्यों की ९५ सीटों पर वोटिंग जारी

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव की दूसरे चरण के लिए ९७ सीटों पर चुनाव हो रहे है लेकिन सूत्रों की माने तो तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद कर दिया गया। वहीं कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा पूर्व सीट का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया है माना जा रहा है कि अब यहां चुनाव तीसरे चरण में कराए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव २०१९ के दूसरे चरण के लिए आज १३ राज्यों की जिन ९७ सीटों पर चुनाव हो रहे है इनमें असम की ५, बिहार की ५, छत्तीसगढ़ की ३, जम्मू-कश्मीर की ३, कर्नाटक की १४, महाराष्ट्र की १०, मणिपुर की १, ओडिशा की ५, तमिलनाडु की ३९, त्रिपुरा की १, उत्तर प्रदेश की ८, पश्चिम बंगाल की ३ और पुद्दुचेरी की १ सीट शामिल है।

दूसरे चरण के चुनाव में कुल १६४४ उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।

बता दें कि दूसरे चरण के लिए आज मतदान शाम ६ बजे तक चलेगा लेकिन इसके बाद भी कतार में लगे लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा बल की ८० कंपनियां तैनात की गई हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर कुछ इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुये सुरक्षा बलों की १९४ कंपनियां तैनात की गयी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा होती रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर काफी एहतियात बरती जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.