अलीगढ़ में बोले नरेंद्र मोदी - बाबा साहब का आशीर्वाद है कि एक चाय वाला पीएम बना है

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोरों पर है। पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए लगातार रैलियां कर रहे है। इस बीच वे विपक्ष पर भी लगातार निशाना साधे हुए है।

लोकसभा चुनाव २०१९ में उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान होने के बाद सभी राजनीतिक पाार्टियों का फोकस दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में हैं। पीएम मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले  जनता का नमन करते हुए कहा कि ऐसे लोग जिनको भारत माता की जय बोलने में दिक्कत है, उन्हें करारा जवाब देने के लिए  मेरे साथ बोलिये। भारत माता की जय। पीएम मोदी ने जनसभा के बीच लोगों से भारत माता की जय का नारा लगवाया।

इस बीच उन्होंने बाबा बिम राव अम्बेकर को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का आशीर्वाद है कि सामान्य परिवारों से निकल कर लोग अब देश के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद पर है। चाय बाला देश का प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने के लिए ये चौकीदार दिनरात मेहनत कर रहा है।

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को जाति की स्वार्थ भरी राजनीति नहीं, विकास चाहिए। सबका साथ सबका विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे विरोधी दलों को अलीगढ़ के ताले खरीदने को मजबूर कर देंगे। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले की पीएम मोदी लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि आतंकवाद हटना चाहिए या नहीं? पाकिस्तानी आतंकियों को घुसकर मारना चाहिए या नहीं? सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करनी चाहिए थी या नहीं? हमारे वीर जवानों को खुली छूट मिलनी चाहिए या नहीं।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा आज उज्जवला योजना के तहत हर गरीब को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं हमारी सरकार ने गरीबों के हित में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है जिसके तहत आज पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज हरेक गरीब को मिल रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान ११ अप्रैल को हुए थे। वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान १८ अप्रल को होना है जिसके लिए सभी पार्टियां लगातार रैली कर रहीं है। इस बीच जुबानी जंग भी तेज हो गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.