लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए वोटिंग शुरु, पीएम मोदी ने अहमदाबाद से किया मतदान

Aazad Staff

Nation

पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जैसे ही कुंभ में स्नान का आनंद है वैसे ही लोकतंत्र में मतदान का का आनंद है। वोट जरूर करें और निर्णायक सरकार बनाने में मदद करें।

लोकसभा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को देशभर में ११७ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। गुजरात से अमित शाह चुनावी मैदान में है। तो वहीं केरल से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य दावेदार के तौर पर उतरे है।

तीसरे चरण के मतदान में करीब १८.५६ करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। तीसरे तरण के मतदान के तहत चुनाव आयोग ने २.१० लाख मतदान केंद्र बनाए गए है वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुजरात में २६ और केरल में २० सीटों के साथ असम की ४, बिहार की ५, छत्तीसगढ़ की ७, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में१४-१४, ओडिशा की ६, उत्तर प्रदेश की १०, पश्चिम बंगाल की ५, गोवा की २ और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की १-१ सीट शामिल हैं।

१३ राज्यों और २ केंद्रशासित प्रदेशों की इन ११६ सीटों में २०१४ के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने ६६ सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने २७ पर जीत हासिल की। बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गईं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.