लोकसभा चुनाव के पहले चरण के २० राज्यों की ९१ सीटों पर मतदान जारी

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले चरण (Lok Sabha Elections 2019 First Phase Voting) के लिए २० राज्यों की ९१ सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है, जो शाम ६ बजे तक चलेगा। पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोकतंत्र के महोत्सव में हिस्सा लेने की अपील की है।

लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले चरण के लिए २० राज्यों की ९१ सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम ६ बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग की वोटिंग के लिए सभी मतदानकेंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। पहले चरण के लिए २२७ राष्ट्रीय दलों समेत कुल १२७९ प्रत्याशी चुनावी जंग लड़ रहे हैं। इस चरण में ११९० पुरुष और ८९ महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। नितिन गडकरी, किरेन रिजीजू, हंसराज अहीर, सत्यपाल सिंह, महेश शर्मा, वीके सिंह, चिराग पासवान, अजय टम्टा समेत कई दिग्गज उम्मीदवारों की क़िस्मत आज ईवीएम में क़ैद हो जाएगी।

बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के साथ साथ आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है।  यह पहला मौक़ा है जब सभी पोलिंग बूथ पर VVPAT का इस्तेमाल किया जा रहा है। १७ लोकसभा चुनाव ७ चरणों में हो रहे है।  सात चरणों के मतदान के बाद २३ मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस बार उत्तर प्रदेश में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार अखिलेश यादव-मायावती और अजित सिंह का गठबंधन यहां बीजेपी को तगड़ी चुनौती दे रहा है। वहीं कांग्रेस इस गठबंधन से अलग अकेले पूरे राज्य में चुनाव लड़ रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सांसद चुनकर आते हैं। यहां पर ८० में से ८ लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इनमें सहारनपुर, कैराना,  गाजियबाद, बागपत, गौतम बुद्ध नगर सीटें काफी अहम हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.