लोकसभा चुनाव २०१९: कांग्रेस ने जारी की महाराष्ट्र के लिए ४० स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव २०१९ में अपने प्रचार अभियान को तेज करने के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आज कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए स्टार प्रचारकों की एक नई सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी ने ४० स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है।

पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए सूबे में ये ४० स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतरकर कांग्रेस की जीत के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी की इस स्टार प्रचारकों की सूची में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह समेत ४० प्रचारकों के नाम शमिल हैं। वहीं विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे, अशोक चव्हाण, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोहम्मद अजरुद्दीन, संजय निरुपम जैसे कद्दावर नेताओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा चेहरों के जरिए युवाओं को लुभाने की कोशिश की है। इसके अलावा अपनी शायरी और कविताओं के जरिए युवाओं में खास चर्चित इमरान प्रतापगढ़ी और अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में कदम रखने वाली नगमा के जरिए भी युवाओं को पार्टी से जोड़ने की तैयारी है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए सोमवार को देश में न्यूनतम आय गारंटी योजना का ऐलान था। इस संदर्भ में मीडिया से से बात करते हुए पार्टी के प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, “इस योजना के तहत देश के सबसे गरीब ५ करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा यानी करीब २५ करोड़ लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। यह कोई टॉप अप स्कीम नहीं है, इसके तहत सिर्फ महिलाओं के खाते में ही ७२  हजार रुपए सालाना जाएंगे। यह स्कीम शहर और गांव दोनों के गरीबों को लाभ पहुंचाएगी।” सुरजेवाला ने कहा, “कांग्रेस सरकारों ने पहले भी गरीबी को कम किया है, अभी देश में जो २२ फीसदी गरीबी है, इस योजना से वह भी खत्म होगी।”

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.