कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को साउथ दिल्ली से बनाया उम्मीदवार

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस ने दिल्ली से अपने सातों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। साउथ दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह को टिकट दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में सात सीटों पर लोकसभा चुनाव १२ मई को होने है।

कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को दिल्ली से उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। विजेंदर साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ेगे। इस चुनावी मौदान में उनका मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा  से है।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह कांग्रेस ने दिल्ली की ७ में से ६ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। वहीं देर रात कांग्रेस ने सातवें प्रत्याशी के तौर पर विजेंदर के नाम का ऐलान कर सातों सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए है।

कांग्रेस ने पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजेश लिलोठिया, नई दिल्ली से अजय माकन, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को टिकट दिया है। बता दें कि दक्षिण दिल्ली में विजेंदर के सामने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा होंगे।

अपने नाम का ऐलान होने के बाद विजेंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा - ‘मुक्केबाजी में अपने करियर के २०  से अधिक वर्षों में मैंने हमेशा अपने देश को रिंग में गौरवान्वित किया है। अब समय मेरे देशवासियों के लिए कुछ करने और उनकी सेवा करने का है। मैं इस अवसर को स्वीकार करना चाहता हूं और कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।'

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.