मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए गूगल ने बनाया डूडल

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। इस बीच मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए लिए सर्च इंजन गूगल भी अपनी भूमिका निभा रहा है।

१७वे लोकसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण के लिए २० राज्यों के ९१ सीटों पर आज मतदान हो रहे है। इन २० राज्यों में लगभग १४ करोड़ से भी ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए १७०६६४ पोलिंग बूथ बनाए गए है।

इस बीच गूगल ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डूडल बनाया है। सर्च इंजन के मुख पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंगे में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है। जिससे ये मालूम हो जाता है कि मतदाता ने अपना वोट दिया है।

यहां पर गूगल ने मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी है। गूगल ने अपने डूडल को क्लिक करने पर एक खास सर्च पेज पेश किया है। इसमें पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद से लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी करने तक का स्‍टेप बाइ स्‍टेप तरीका दिया है। इसमें अपने साथ ले जा सकने वाले जरूरी दस्‍तावेजों की भी जानकारी दी गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.