लोकसभा चुनाव : पांचवे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार, ६ मई को ७ राज्यों की ५१ सीटों पर होगी वोटिंग

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के पांचवे दौर के लिए ६ मई को ७ राज्यों की ५१ सीटों के लिए वोटिंग होगी। पांचवे चरण के लिए यूपी की १४, बिहार की ५, जम्मू-कश्मीर २, झारखंड ४, मध्य प्रदेश ७, राजस्थान १२, और पश्चिम बंगाल की ७ सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज शाम ६ बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।  पांचवा चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकिं इसमें यूपी की सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहे है। इस चरण में यूपी की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ,  धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा में मतदान होगा।

पांचवे चरण की वोटिंग ६ मई को होगी। इस चरण में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। तो वहीं भाजपा की फायर ब्राडं नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के किसमत का फैसला जनता करेगी। बता दें कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में खड़े है तो वहीं उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा ने स्मृति ईरानी को चुना है। हालांकि २०१४  में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट से स्मृति इरानी को हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल इस साल देखना दिलचस्प होगा कि अमेठी की जनता अपना दावेदार किसे चुनती है।

वहीं दूसरी सीट है रायबरेली यहां कांग्रेस का वर्चस्प सालों से बरकरार है। इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनावी मैदान में है तो वहीं भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह इन्हें टक्कर दे रहे हैं।

वहीं अगर लखनऊ सीट की बात करें तो यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री बीजेपी राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और एसपी-बीएसपी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है।

पांचवे चरण में होने वाले चुनावी दौर में बिहार की सीटें भी अहम है।बिहार की ५ सीटों पर मतदान होना है। यहां मधुबनी सीट पर महागठबंधन की वीआईपी के बद्री कुमार के सामने भाजपा के अशोक यादव और पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस का मुकाबला आरजेडी के शिव चंदर राम से है। सारण सीट पर आरजेडी के चंद्रिका राय को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.