ममता सरकार के खिलाफ लेफ्ट कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। सड़कों पर उतरे लेफ्ट कार्यकर्ता।

पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने आज बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने पहले सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने भिड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान काफी भगदड़ मच गई।हालात को काबू करने के लिए  पुलिस को  लाठीचार्ज करना पड़ा साथ ही वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।  

बताया जा रहा रहा है कि इस प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियों के करीब १५ हजार युवा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। माना जा रहा था कि प्रदर्शनकारी  राज्य सचिवालय का घेराव करने वाले थे। जबकि इस इलाके में पहले से ही धारा १४४ लागू है। हालांकि, पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगा रखी थी और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी।

बता दें कि कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। ये प्रदर्शन बिजली के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया गया था। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.