पश्चिम बंगाल: ममता सरकार का ऐलान आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को सरकारी नौकरी में मिलेगा १०% आरक्षण

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने पिछड़े सवर्णों को सरकारी नौकरी और शैक्षाणिक संस्थानों में १० %आरक्षण देने की घोषणा की। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने पिछड़े सवर्णों के लिए १०% आरक्षण की घोषणा की थी जिसकी ममता ने भी सराहना की थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आर्थिक तौर पर पिछड़े सवर्णों के हित में बड़ा फैसला सुनाया है। अब ममता सरकरा राज्य में पिछड़े सवर्णों को सरकारी नौकरी में १०% आरक्षण देगी। हालांकि इस आरक्षण का लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा जिन्हें पहले से ही एसटी, एससी, ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण मिल रहा है। इस बिल पर लिखित आदेश आना बाकी है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने पिछड़े सवर्णों के लिए १० % आरक्षण की घोषणा की थी। इसका लाभ उन लोगों को मिलना है, जिनकी आय सालाना आठ लाख रुपए से कम हो। मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी केंद्र के इस कदम की सराहना की थी।

संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने सरकार के इस फैसले को ऐताहिसिक बताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके से जुड़े होने को परिभाषित करने के लिए कई कारक हैं। जल्द जारी होने वाले सरकारी आदेश में इन विवरणों का उल्लेख किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.