बाढ़ : केरल में बाढ़ का कहर जारी अबतक ९० से ज्यादा की मौत , तीन जिलों में 'रेड अलर्ट’

Aazad Staff

Nation

केरल के तीन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। बाढ़ग्रस्त उत्तरी हिस्से में जहां हालात बेहतर होते दिख रहे हैं वहीं मध्य केरल में भीषण बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत के कई इलाकों में लोग बाढ़ से जूझ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक केरल में बाढ़ की वजह से ८ अगस्त से अब तक ९५ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ३५ ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि ५९ लोग अब अभी भी लापता बताए जा रहे है। आंकड़े के बढ़ने की आशंका है। राज्य में १,३३२ राहत शिविरों में २.५२ लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  ने कोझीकोड और मलप्पुरम के केरल जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मलप्पुरम और वायनाड जिलों में भूस्खलन से भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में प्रभावित इलाकों में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है।

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गरजने की चेतावनी जारी की है।  वहीं कोल्हापुर में एन.डी.आर.एफ की सभी ७  टीमें तैनात हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सबसे अधिक प्रभावित जिलों मलप्पुरम और वायनाड का दौरा किया, जहां आठ अगस्त को भूस्खलन की लगातार हुई घटनाओं में ४१ लोगों की जान चली गई थी। विजयन ने कहा, ‘‘केरल सरकार प्रभावितों और बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।’

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.