केरल के वित्‍त मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज

Aazad Staff

Nation

केरल के वित्‍त मंत्री थॉमस इसाक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ ये कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पीएस श्रीधरन प‍िल्‍लई पर केरल के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाए जाने को लेकर की गई है।

केरल में भाजपा ने वाम मोर्चा की अगुवाई वाली सरकार में वित्‍त मंत्री थॉमस इसाक के खिलाफ 'मानहानि' का मुकदमा दायर करने का फैसला किया है। दरअसल, प्रदेश इकाई का कहना है थॉमस ने ६ मई को बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई पर केरल में विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद थॉमस पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठी।

वहीं पीएस श्रीधरन ने कहा, 'मैंने इसाक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने के अलावा मुआवजे के रूप में १० करोड़ रुपये का दावा किया है।' थॉमस इसाक ने कथित तौर पर पिल्लई पर राज्य अध्यक्ष होने के अपने पद का लाभ उठाते हुए केरल के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था।

इसाक ने कहा था, 'श्रीधरन पिल्लई जिसने केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास को बाधित करने का प्रयास किया, उसे राज्य का सार्वजनिक दुश्मन माना जाना चाहिए। इसे राजनीतिक विचारधारा के केवल अंतर के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि लोगों को सोचना चाहिए कि क्या वह ऐसे लोगों को स्वीकार कर सकते हैं जो उन्हें पीछे से धोखा देते हैं।'

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.