कर्नाटक में ६ मत से गिरी कुमारस्वामी सरकार, बीएस येदियुरप्पा फिर बन सकते हैं सीएम

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई। विश्वासमत के पक्ष में ९९ वोट पड़े जबकि विरोध में १०५ वोट डाले गए।

कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से कुमारस्वामी अपनी सरकार बचाने के लिए लंबी जद्दोजहद करते दिखें  हालांकि एचडी कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट में बहुमत का आकड़ा हासिल ना कर सकी और फेल हो गई। विश्वास मत पर हुई वोटिंग में  विश्वासमत के पक्ष में ९९ वोट पड़े और विरोध में १०५  वोट पड़े। इसी के साथ ही १४ महीने के भीतर ही कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई।

कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमें में खुशी का माहौल है। सरकार गिरने के बाद कर्टनाक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। खबर है कि भाजपा दो दिनों में कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई वाला से मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

बता दें कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा चेहरा है। बीएस येदियुरप्पा तीन बार राज्य के मुख्मंत्री रह चुके हैं। इन्हें सात बार विधायक और एक बार लोकसभा सांसद चुना गया है।  वर्तमान में बीएस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक में भाजपा का सबसे भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.