कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, विधानसभा के बाहर धारा १४४ लागू

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार का आज यानी गुरुवार को शक्ति परीक्षण है। कर्नाटक विधानसभा में गुरुनार को फ्लोर टेस्ट होना है। और इसी के साथ आज ये पता चल जाएगा कि कुमारस्वामी की सरकार सत्ता में रहेगी आ नहीं। इसका फैसला आज कांग्रेस और जेडीएस के १६ विधायक करेंगे।

कर्नाटक में पिछले १५ दिन से जारी सियासी संग्राम आज खत्म हो सकता है क्योंकि कर्नाटक में मौजूदा सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है।इससे साफ हो जाएगा कि एचडी कुमारस्वामी की सरकार बचेगी या नहीं। फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के बाहर दो किलो मीटर तक धारा १४४ को लागू कर दिया गया है।

बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर संकट के बादल १६ बागी विधायकों के कारण मंडरा रहें है। हालांकि खबर है कि एक बागी विधायक ने सरकार के पक्ष में वोट करने का ऐलान किया है, जबकि बाकी बागी विधायकों का दावा है कि वे भाजपा को अपना वोट देंगे।

गौरतलब है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि १६ बागी विधायकों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। १६ बागी विधायकों को इस फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेना है या नहीं, ये उनपर निर्भर है। उन्हें किसी तरह से बाध्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर बागी विधायक के वोट गिने नहीं जाते हैं, तो एचडी कुमारस्वामी सरकार पर खतरा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.