कर्नाटक संकट : निर्दलीय विधायक और मंत्री नागेश ने कुमारस्वामी सरकार से दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Nation

निर्दलीय विधायक और मंत्री नागेश ने सोमवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल वुजभाई वाला को सौंप दिया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार से पहले ही समर्थन वापस ले चुके हैं।

निर्दलीय विधायक एच नागेश ने सोमवार कुमारस्‍वामी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है और मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि अगर  भाजपा सरकार सत्‍ता में आती है तो वह उसका समर्थन करेंगे।

पार्टी से उनका इस्तीफा दिए जाने के बाद जेडीएस-कांग्रेस सरकार का संकट गहरा गया है क्‍योंकि अब तक नागेश समेत कुल १३ विधायकों ने इस्‍तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बागी विधायकों की कुल संख्‍या बढ़कर १४  (मालूम हो कि एक विधायक ने पहले ही इस्‍तीफा दे दिया था) हो गई है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस के ७८ में से अब तक ९ विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. ( इनमें से आनंद सिंह पहले ही इस्‍तीफा दे चुके हैं, बाकी ८ ने शनिवार को इस्‍तीफा दिया)। दूसरी तरफ जेडीएस के ३७ में से ३ विधायकों ने भी इस्‍तीफा दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि जेडीएस-कांग्रेस सरकार से  १४ विधायको के इस्ताफे दिए जाने के बाद विधानसभा में सदस्‍यों की संख्‍या २१० रह जाएगी। तब बहुमत का आंकड़ा १०६  विधायक होगा और भाजपा के खुद १०५  विधायक हैं। बहरहाल कांग्रेस अपने विधायकों को एक जुट करने में लगातार कोशिश कर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.