कर्नाटक: येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान १७ मंत्रियों को शामिल किया गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान १७ मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व डिप्टी सीएम शामिल हैं।

येदियुरप्पा के २६ जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। मालूम हो कि येदियुरप्पा ने २९ जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित किया था।  बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री ने २० अगस्त को उसका विस्तार करने के लिए बीते शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी हासिल की।

मंत्रिमंडल विस्तार की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार जोकि २०१२ से २०१३ तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनका भी नाम शामिल है। इसके अलावा इस सूची में गोविंद करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन., लक्ष्मण सावदी, के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, बी. श्रीरामुलु और एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बसवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे. सी. मधु सीमी, सी. सी. पाटिल, एच. नागेश, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब आदि नाम शामिल हैं।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सरकार के  ‘अस्तित्व' पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि येदियुरप्पा का एक सदस्यीय मंत्रिमंडल राष्ट्रपति शासन जैसा लगता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.