लोकसभा चुनाव २०१९ : कन्हैया कुमार आज बेगूसराय से भरेंगे नामांकन

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाने आए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीवार कन्हैया कुमार आज यानी मंगलवार (९ अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

लोकसभा चुनाव २०१९  के बीच पूरे देश में चुनावी माहौल गरम है भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के नेता और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार आज बेगुसराय से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस क्षेत्र में उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह और महागठबंधन में शामिल आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन से है। बता दें कि इस सीट पर चौथे चरण में २९ अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे २३ मई को आएंगे।

वैसे खबरों की माने तो उनके नामांकन के दौरान देश के कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसा मान जा रहा है कि गीतकार जावेद अख्तर, एक्ट्रेस शबाना आजमी समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

नामांकन भरने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये इसमें शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है। कन्हैया कुमार ने अपने फेसबुक और ट्वीटर पेज पर कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया है जिसमें लिखा- 'साथियों, नौ अप्रैल, २०१९ को मुझे बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करना है। यह चुनाव मैं अकेले नहीं लड़ रहा, बल्कि वे सभी मेरे साथ उम्मीदवार के तौर पर खड़े हैं जो समाज की सबसे पिछली कतार में खड़े लोगों के अधिकारों के साथ संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ताकत कितनी भी बड़ी हो, एकजुटता के उस जज़्बे के सामने छोटी पड़ ही जाती है जो आपकी हर बात में झलकता है। हमेशा की तरह इस बार भी मुझे पक्का यकीन है कि कल मुझे आपका प्यार और समर्थन ज़रूर मिलेगा।  उम्मीद है जो साथी बेगूसराय में हैं वे समय निकालकर इस मौके पर मेरे साथ ज़रूर मौजूद रहेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.