जियो ने लॉन्च किया 'डिजिटल उड़ान'

Aazad Staff

Nation

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बुधवार को 'डिजिटल उड़ान’ नाम का साक्षरता अभियान लॉन्च किया। इस अभियान के तहत जियों अपने ग्राहको को डिजिटल रूप से साक्षर करेगी और इंटरनेट को समझने व उसके इस्तेमाल किए जाने से जुड़ी जानकारी देगी।

रिलायंस जियो ने भारत में डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरूआत कर दी है। इस अभियान के तरह पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं में डिजिटल साक्षरता और इंटरनेट की समझ विकसित करने में मदद करेगी। जियो की बदौलत ३० करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता आज डिजिटल वर्ल्ड का हिस्सा हैं, जिनमें से कई पहली बार इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।

फेसबुक के सहयोग से 'डिजिटल उड़ान' पहल के हिस्से के रूप में जियो अपने उपभोक्ताओं के साथ हर शनिवार जियोफोन के फीचर्स के बारे में जानकारी देगा। जिसमे विभिन्न ऐप और इंटरनेट सुरक्षा का उपयोग कैसे करें, फेसबुक से जुड़ने का सरल व सुरक्षित तरीका कौन सा है, जैसी तमाम जानकारी अपने ग्राहकों को देगा। बता दें कि फेसबुक भी इस अभियान में सहयोगी होगा। फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन ने कहा,  नए इंटरनेट यूजर्स को आकर्षित करते हुए और उनके लिए तंत्र बनाने के लिए जियो के साथ साझेदारी करके हम खुश हैं।"

शुरुआत में यह कार्यक्रम को १३ राज्यों में लगभग २०० विभिन्न स्थानों में लॉन्च किया गया है। और ये उम्मीद जताई जा रही है कि इस अभियान को ७०० से अधिक स्थानों तक पहुंचने की उम्मीद है।डिजिटल उड़ान पहल के तहत १० क्षेत्रीय भाषाओं में ऑडियो-विजुअल प्रशिक्षण होगा।

जियो डिजिटल उड़ान की लॉन्चिंग के मौके पर रिलायंस जियो के डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियों हमेशा भारतीय उपभोक्ता के डिजिटल लाइफ एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए प्रमुख वैश्विक भागीदारों के साथ काम करना चाहता है। डिजिटल उड़ान पहल एक ऐसा ही उदाहरण है, जो सूचना की बाधाओं को दूर कर, वास्तविक समय में सूचना को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद करेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.